अमूल ने दी “मस्तानी-बाजीराव” को अनोखी बधाई…

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं.  जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही बुधवार को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

इस बीच खबर आ रही है की प्रसिद्ध ब्रांड अमूल ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी है। दीपिका और रणवीर इस पोस्टर में शादी के लिबास में दिख रहे  हैं। अमूल हमेशा से अपने कार्टून के लिए प्रसिद्ध है और दीपिका – रणवीर की शादी के लिए भी एक बेहद प्यारा सा कार्टून पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में दीपिका और रणवीर दोनों के नाम के साथ खेलकर, अमूल की टैगलाइन बनाई गई। फैन्स को ये पोस्टर बेहद पसंद भी आ रहा है।

सगाई समारोह सिंधि और कोंकणी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। वही रणवीर ने अपनी फिल्म गुंडे के सुपर हिट गाने पर खूब डांस किया। रणवीर ने अपने हाथो पर मेहंदी से  दीपवीर लिखवाया है। हालाँकि  जानकारी के अनुसार अपनी  शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे।

ये भी पढ़े –

हिन्दुस्तानियो को नहीं ठग पाए “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां”