आज बॉलीवुड के किंग खांन मना रहे अपना 53 वां जन्मदिन

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह खान बॉलीवुड दुनिया के उन अभिनेताओ में से एक है जिन्होंने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री से ले कर अपने फैन्स के दिल में जगह बना रखी है| वही शाहरुख के फैन्सो का कहना है ही वो शाहरुख की किसी भी फिल्म को मिस नहीं करते| शाहरुख अपने स्वभाव की सरलता से भी सब का दिल जीत लेते है| शाहरुख खान की फिल्में ही नहीं रियल लाइफ भी काफी फिल्मी है, चाहे वो उनकी संघर्ष भरी कहानी हो या लव स्टोरी हो या सलमान खान से उनकी यारी।

एक टीवी शो में शाहरुख ने खुद अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानी सुनाया था और बहुत ही नम्रता से अपनी सफ़लता का श्रेय सलमान खान और उन के पिता सलीम खान को दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के बादशाह  शाहरुख स्ट्रगल के दिनों में सलमान को ‘सर’ कहकर बुलाते थे।

वही शाहरुख ने आगे बताया था कि 90s के चरण में जब वे स्ट्रगल कर रहे थे तो कई बार सलमान खांन के घर खाना खाने जाया करते थे। शाहरुख मुंबई के एक होटल के एक पुराने कमरे से  अपने अभिनेय करियर की शुरूआत की थे।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किंग खान के फैंस उन के दीदार पाने के लिए उनके घर मन्नत के सामने इकठ्ठे हुए हैं। वही किंग खान ने अपने  फैंस को निराश नहीं किया और घर के बालकनी से सभी फैंस को धन्यवाद दिया। हमारी वहीं पुरे बॉलीवुड जगत ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई दिया।

वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को किंग खान अपने जन्मदिन की पार्टी देने वाले हैं। इस पार्टी में आमिर और दबंग खान भी शामिल होंगे। और इसी पार्टी के दौरान किंग खान अपनी आगामी फिल्म जीरो का ट्रेलर लांच करने वाले हैं। पूरी जनमत न्यूज़ टीम की तरफ से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।

ये भी पढ़े –

खिलाड़ी कुमार की इस एक्ट्रेस ने बिकिनी फ़ोटो में मचाया बवाल