आज से करेगे “अक्की”…“चिट्टी” पर वार…

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत):-अभी हाल ही में अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ जो की करोडो लोगो के द्वारा देखा गया वहीँ अक्षय कुमार इस फिल्म में इस बार एक नए प्रयोग के साथ नज़र आने वाले हैं| हालंकि इंडस्ट्री के कई अभिनेता विलेन की भूमिकाओं में नज़र आ चुकें हैं लेकिन इस बार खिलाडी कुमार भी विलेन की भूमिका में नज़र आयेंगे लेकिन इस बार ख़ास बात यह होगी की अक्की के अपोजिट और कोई नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार और उनके फैन्स के लिए भगवान्  रजनीकांत अक्षय कुमार के सामने नज़र आयेंगे|

रजनीकांत और अक्षय की फिल्म 2.0 आज(गुरूवार) को रिलीज़ हो रही है। मुंबई में माटुंगा स्थित अरोड़ा सिनेमाघर इस बार फिर 2.0 के लिए आयोजन का केंद्र होगा। यहां सुबह चार बजे से ही दर्शकों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। आपको बता दे की यह फिल्म २.० रजनीकांत के द्वारा अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म रोबोट का दुसरा भाग हैं जिसमे अभिनेत्री एम जैक्सन भी नज़र आएँगी|

मुंबई के इस सिनेमाघर में 24 साल से ये परम्परा चली आ रही है। रजनीकांत का 68वां जन्मदिन 12 दिसंबर को है। इसके निमित्त धारावी की रजनीकांत फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 68 फीट ऊंचा कटआउट लगवाया है। पर करीब 30 फीट ऊंची माला भी पहनाई जायेगी। एक छोटे कट आउट को रथ पर रख कर अरोड़ा सिनेमाघर से वडाला के आईमैक्स सिनेमाघर तक लाया जाएगा। दक्षिण भारत में, और खासकर तमिलनाडु में कई सिनेमाघरों पर उत्सव की तैयारी कर ली गई है। आपको बता दे की  अक्षय एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। अक्षय ने अपने फ़िल्मी करियर में बहुत सारी हिट फ़िल्म दी हैं|

2.0 यानि रोबोट को दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ सेंसर की तरफ़ से पास की गई इस फिल्म में कुछ वर्बल म्यूट्स और रिप्लेसमेंट के अलावा कुछ बदलाव नहीं हैं। ये पहले भाग से 33 मिनट कम अवधि की फिल्म है। फिल्म 2.0 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ दुनिया के करीब 43 देशों में रिलीज़ करने की योजना है। इसके अलावा फिल्म दस भाषाओं में अलग से डब भी की जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है।

इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स होंगी। ओवरसीज़ में 10 हजार शोज़ में फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा। अक्षय को उनके चाहने वाले प्यार से ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार को फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में कई बार नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता है| अक्षय कुमार  को लोग “खिलाड़ी कुमार” के नाम से भी बुलाते हैं|

ये भी पढ़े-

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी