एक दूजे के हुए प्रियंका और निक

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज से एक दुसरे के साथ सात जन्मो के बंधन में बंध गए। प्रियंका और निक अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ जिंदगीभर निभाने का वचन दिया।

प्रियंका चोपड़ा के चाचा पवन चोपड़ा ने कन्यादान किया। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और परिणीति की मां रीना भी मौजूद थीं। वही प्रियंका  ने लाल रंग का जोड़ा पहना था जिस में वो बहुत खूब सूरत लग रही थी और निक ने सुनहरी रंग की शेरवानी पहनी थी। वही शनिवार को  प्रियंका और निक जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में किश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को ले कर कहा था की उनकी शादी इतनी मज़ेदार होगी कि लोग शादी के बाद एक लंबी छुट्टी पर अपनी थकान मिटाने जाएंगे । जिसमे नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी, पति मुकेश अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ प्रियंका की शादी में जोधपुर पहुंच थे। गुरुवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की मेहंदी की रस्म हुई।  इस रस्म में प्रियंका और निक के परिजन शामिल हुए।

शादी समारोह में सबसे पहले प्रियंका की छोटी चचेरी  बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ  जोधपुर पहुंच थी। अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

ये भी पढ़े-

इलाज के बाद देश लौटी सोनाली बेंद्रे