जाने देसी गर्ल की शादी का बजट

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) -: बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं| जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही बुधवार को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी  इस वर्ष के अंत यानी(3 दिसंबर )तक निक के साथ शादी करने वाली है। प्रियंका हॉलीवुड  स्टार निक जोनस से शादी कर रही हैं।

शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही प्रियंका पूरी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचने वाली है। रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका- निक की शादी भी प्राइवेट ही रहेगी। दोनों अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे।

प्रियंका- निक अपनी शादी में खूब पैसे खर्च करने वाले हैं। इन्होंने प्री- वेडिंग रस्मों के लिए जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट को भी बुक किया है।  29 नवंबर से 3 दिसंबर तक ताज उम्मेद भवन के सभी रुम बुक कर लिये गये हैं।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उम्मेद भवन में एक रात रहने का रेट लगभग 47 हजार रूपए से 65 हजार रूपए के बीच में है। इसके अलावा जो सूट है वह डेढ़ लाख से अधिक का है। होटल को 5 दिनों के लिए बुक किया गया है, तो इस हिसाब से कुल खर्च 3.2 करोड़ तक है। इसमें खाने पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग से खर्च किया जा रहा है।

वहीं प्रियंका- निक  की शादी के पहले की सारी रस्में मेहरानगढ़ किले में हो रही है। मेहरानगढ़ में कोई भी कार्यक्रम करने के लिए उम्मेद भवन में 40 रूम बुक करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा 10 लाख एक दिन के सजावट में लगते हैं, जिसमें पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा । इसलिए तीन दिन के सेट का लगभग 30 लाख खर्चा किया जा रहा है। जिसके चलते मात्र हल्दी, सगाई और मेहंदी की रस्म के आयोजन में 40 लाख रुपय खर्च हो जाएंगे। इसके चलते प्री- वेडिंग का पूरा खर्च लगभग 73 लाख के आसपास रहेगा। टोटल मिलाकर प्रियंका और निक की शादी का पूरा बजट लगभग 4 करोड़ का है।

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है। वही मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका और निक की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ साथ कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिख सकते हैं।

ये भी पढ़े –

इंग्लैंड ने श्रीलंका को रौंदा, 3-0 से सीरीज किया कब्जा