तो क्या उठ गया “ठ्ग्स आफ हिन्दुस्तान” की कहानी से पर्दा….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत).बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म का टीज़र अभी हाल ही रिलीज़ किया गया. जिसमे फिल्म के कलाकरो की भूमिका भी बिलकुल ही अलग प्रकार से बनाई गयी हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, आमिर खान के साथ ही हॉलीवुड स्टार जॉन क्लीव भी बेहतरीन भूमिका में नज़र आएँगे.

इस फ्लिम में जॉन क्लाइव को एक बेरहम अंग्रेज के रूप में  देख सकते है जो सेना की एक टुकड़ी को हैंडल कर रहे है। जिसके बाद भारत के इतिहास से जुड़ी एक घटना याद आ गई है। 17वीं और 18वीं सदी के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के साथ-साथ भारत के कुछ भागो में ठगों का राज चलता था। एक बार अचानक ईस्ट इंडिया कंपनी के कई कर्मचारी गायब होने लगे थे। अंग्रेजों को जब ये बात पता चली तो कंपनी ने गायब हो रहे कर्मचारियों का रहस्य जानने के लिए स्लीमन नाम के एक अंग्रेज अधिकारी को भी भेजा था। उसने पता लगाया कि 200 सदस्यों का एक गैंग है, जो लूट और हत्याएं करता है। उसके सरदार का नाम बेहराम ठग था। अंग्रेजों ने इस गैंग को पकड़ लिया और स्लीमन ने करीब 1400 ठगों को फांसी पर लटका दिया था।

वहीँ  इस फिल्म के विलेन के रूप में  जॉन क्लाइव को  रिलीज किया गया था। अब हैरानी वाली बात ये है कि विलेन का लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसके बारे में हम आपको अपडेट देते रहेंगे….

ये भी पढ़े –

नेता जी ने रेलवे अधिकारी से कहा – मैं तुम्हे ज़ीने नहीं दूंगा………