दबंग खांन को लेकर बड़ा खुलासा

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत): सलमान खान बॉलीवुड का वो नाम है जिस के नाम से फ्लिम जगत की एक अलग पहचान है| सलमान ने हमेशा अपने स्मार्ट लुक में नजर आते रहते हैं। स्मार्टनेस की बात करें तो इस उम्र में भी उनके सामने कोई भी अभिनेता टिक नहीं पाता। वह  ज्यादातर जींस और टी-शर्ट में ही दिखते हैं। उन्हें फॉर्मल कपड़ों या जींस के साथ शर्ट पहने बहुत ही कम देखा जाता है।

सलमान के स्टाइल की एक और खास बात जो बहुत ही कम लोग जानते है| वह यह है कि उनके ज्यादातर कपड़े काले रंग के होते  हैं। इस रंग को चुनने के पीछे की वजह अभी कुछ दिन पहले ही अभिनेता के डिजाइनर ने  बताई।  उन्होने बतया की सलमान को कला रंग बहुत ही पसंद है । अब इसके बाद जाहिर है कि वो वहीं रंग पहनेंगे जो उन्हें सब से ज्यादातर पसंद हो।

अब वजह साफ है कि बीटाउन के दबंग खान(सलमान खान) क्यों ज्यादातर काले कपड़ों में ही नजर आते हैं। वैसे इस बात में तो कोई शक नहीं कि ब्लैक कपड़े  में सलमान बहुत ही ज्यादा स्मार्ट लगते है।  सलमान खान को जितना लड़के पसंद करते हैं उससे कहीं ज्यादा लड़कियां उनकी दीवानी हैं। वही सलमान खान इस समय दबंग 3 को लेकर बिजी हैं।

बॉलीवुड में सलमान का सफ़र के 20 साल पूरे हो चुकें हैं आपको बता दे की सलमान का नाम अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय  सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था।