दीपिका ने जीता एशिया की सबसे सेक्सी महिला का अवार्ड

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अभी हाल ही मै शादी कर सात जन्मो के बंधन में बंध गए हैं| दीपिका फिल्म अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं| उन्होंने  हिंदी फिल्मो से ही अपने करियर की शुरुवात की थी और तीन फिल्मफेयर अवार्ड भी उन्हें मिल चुका है|

दीपिका ने अपने करियर मॉडल के रूप में सुरु किया बाद में उन्हें फिल्मो से भी ऑफर आने लगे 2006 में उन्होंने कन्नड़ फ़िल्म ऐश्वर्या से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की| वही अब दीपिका पादुकोण को ले कर एक बड़ी खबर आ रही हैं की लंदन की साप्ताहिक पत्रिका ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा कराए गए पोल में 50 महिलाओं की सूची में दीपिका टॉप पर रहीं। दीपिका पादुकोण एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी गई हैं।

जानकारी के अनुसार दीपिका ने दुनिया की एक से बढ़कर एक मशहुर महिलाओं को  पीछे छोड़ते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। दीपिका अपने स्टार्टिंग करियर में उत्पादों और विविध ब्रांड का टेलीविज़न पर  ऐड करती थी| 2005 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक, डिज़ाइनर सुनीत वर्मा से अपने रनवे की शुरुवात की और किंगफ़िशर फैशन अवार्ड्स में “मॉडल ऑफ़ द इयर” का ख़िताब जीता

ये भी पढ़े –

#MeToo को ले कर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने दिया ये बड़ा बयान