दीप-वीर सगाई के बाद आज बंधेगे एक डोरी से

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) :- बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं.  जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इटली में शादी समारोह से एक  दिन पहले सगाई की अंगूठी पहनाई।

सगाई समारोह सिंधि और कोंकणी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। दोनों बुधवार को सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। वही रणवीर ने अपनी फिल्म गुंडे के सुपर हिट गाने पर खूब डांस किया। रणवीर ने अपने हाथो पर मेहंदी से  दीपवीर लिखवाया है। हालाँकि  जानकारी के अनुसार अपनी  शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे।

तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। आपको बता दे की दीपिका बैंगलुरु की रहने वाली हैं और इस वजह से पहला रिसेप्शन वहीं दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्तों शामिल होंगे। जबकि मुंबई में रखी गई ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां इस खूबसूरत कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगी।

 ये भी पढ़े –

पुलिस विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी