नहीं रही “शो मैन” की “हमसफ़र”

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत).बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया है वे 87 वर्ष की थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन सोमवार सुबह 5  बजे दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। रणधीर कपूर ने यह दुखद खबर मीडिया को दी। कृष्णा राज कपूर के निधन से पूरा कपूर खानदान के साथ साथ बॉलीवुड में भी दुःख की लहर  दौड़ गई।

वही इस खबर के आने से बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। फराह खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन आदि ने ट्विटर के जरीए शोक प्रकट किया है। कुछ दिन पहले उनकी सेहत और खराब हो गई और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया बताया जाता है कि उनका सेहत काफी तेजी से गिर रहा था।

जाहिर है उनका निधन कपूर खानदान के लिए काफी मुश्किल की घड़ी है।  कृष्णा राज कपूर ने 1946 में शोमैन राज कपूर से शादी की थी। बता दें कि कृष्णा राज कपूर, ऋषि कपूर, रंधीर कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा कपूर की माता जी थीं।