प्रियंका और निक का प्री वेडिंग फोटोशूट वायरल

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज से एक दुसरे के साथ सात जन्मो के बंधन में बंध गए। प्रियंका और निक अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ जिंदगीभर निभाने का वचन दिया।

वहीं प्रियंका और निक की शादी के बाद एक बेहद हॉट प्री वेडिंग फोटोशूट भी वायरल हो रहा है जो उन्होंने वोग के लिए अपना पहला फोटोशूट किया था। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

शादी से पहले उन्होंने वोग के वेडिंग एडिशन के लिए साक्षात्कार दिया था। इस साक्षात्कार में निक और प्रियंका ने अपने बारे में काफी कुछ बताया। वही निक और प्रियंंका का, ये एक साथ में  पहला  साक्षात्कार था।

 

 

 

 

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने  संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे  थे।

जो पूरी हो गई| वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

 

 

 

 

ये भी पढ़े-

#MeToo एफआईआर के बाद घर से गायब हैं संस्कारी “बाबू जी”