प्रियंका-निक को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज से एक दुसरे के साथ सात जन्मो के बंधन में बंध गए। प्रियंका और निक अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ जिंदगीभर निभाने का वचन दिया।

मंगलवार(4 दिसंबर) को दिल्ली के ताज होटल पैलेस में प्रियंका और निक ने  शादी का पहला रिसेप्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निक और प्रियंका को बधाई दी। कुछ देर मंच पर ही रही पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रियंका की मां मधु सहित सास-ससुर, जेठ और जेठानी भी पहुंचे।

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने  संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

ये भी पढ़े-

अब बढने वाली है अप के इंटरनेट की स्पीड