ये “रोबोट” बनेगा महाभारत का “पितामह”

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : बॉलीवुड में  मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से विख्यात आमिर खान को यूँ ही नहीं परफेक्शनिस्ट कहा जाता है| उनकी फिल्मो में उनके अभिनय को  देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किरदार की हर एक बारीकी को  देखकर पूरी जुनूनियत से वो किरदार में रम जातें हैं|

आपको बता दे की अब फिरंगी ठग जल्द ही भगवान् श्री कृष्ण की भूमिका में चार चाँद लगाने को तैयार हो चूका है| भले ही यह शुरुवात भगवान् कृष्ण से हो लेकिन धीरे धीरे पूरी महाभारत का आगाज शुरू होने वाला है और श्री कृष्ण के बिना महाभारत की परिकल्पना भी करना बेमानी होगा|

रणवीर ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था जो की लोगो को भुत पसंद आया था तब से ये तय है कि निगेटिव रोल उन पर ज़्यादा फबती है। इस महाभारत  में रणवीर सिंह दुर्योधन के रोल में नजर आयेगे| वही ये माना जा रहा है की आमिर इस फिल्म में  भीष्म पितामह के रोल के लिए रजनीकांत को अप्रोच कर सकते हैं। ऐसे में अगर फिल्म बनती है तो साउथ में भी उतने ही  उत्साह से चल सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार है। ऐसे में ये सारे नाम महज़ अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है।

खबर है कि आमिर खान अपने भव्य प्रोजेक्ट, महाभारत पर काम शुरू कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो ये सात पार्ट की सीरीज़ होगी जिसमें आमिर खान भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का बजट होगा 1000 करोड़ और इस पर पैसे लगा रहे हैं मुकेश अंबानी। वहीं खबरों की मानें तो ये फिल्म ना होकर, वेब सीरीज़ होगी जिसके सात सीज़न होंगे और हर पार्ट का एक अलग डायरेक्टर होगा। वहीँ इस “बाहुबली” बजट वाली फिल्म की जानकारी हम आपको समय-समय पर देते रहेंगे….

ये भी पढ़े-

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी