सदी के महानायक चुकायेंगे धरती के अन्नदाता का कर्ज …..

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- हम जो चलचित्र देखते हैं उसमे नायक की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति से खुद अ जुड़ाव भी महसूस करतें हैं लेकिन कुछ नायक ऐसे होते हैं जो की वास्तव में अपने जीवन काल में भी नायक ही बन जाते  हैं. हम बात कर रहें हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  की जो की सिनेजगत की जानी मानी हस्ती तो हैं ही लेकिन उन्होंने जो कदम उठाया है वो वास्तव में सराहनीय है.

जानकारी के अनुसार महानायक अमिताभ बच्चन  ने उत्तर प्रदेश के  करीब 850 किसानों का कर्ज चुकाने का ऐलान किया है. जिसके लिए वोह 5.5 करोड़ रुपये अपनी जेब से अदा करेंगे. आपको बता दे की वह जिन किसानों की मदद करेंगे उनके बारे में बिग बी ने लिखा है की उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है। जल्द हि सम्बंधित किसानो का कर्ज मै खुद अदा कर दूंगा.