हिन्दुस्तानियो को नहीं ठग पाए “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां”

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत).बॉलीवुड  के सुपरस्टार आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ का टीज़र अभी हाल ही रिलीज़ किया गया| इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है|   इस फिल्म के कलाकरो की भूमिका भी बिलकुल अलग प्रकार से बनाई गयी हैं|

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के स्टारकास्ट और ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया गया था कि यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म पर खूब पैसा खर्च किया है। साफ है कि 200 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।

वही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कहानी के मामले में कमज़ोर निकली। 52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद.. दूसरे दिन से ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान  के कलेक्शन में भी गिरावट आ गई। दर्शकों ने आमिर- अमिताभ की जोड़ी के बावजूद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। 5000 स्क्रीन पर शुरु हुई यह फिल्म धीरे धीरे सिनेमाघरों से उतरती जा रही है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 4 दिनों के लंबे वीकेंड में 119 करोड़ का कलेक्शन किया था। रविवार को फिल्म 17 करोड़ पर पहुंच गई थी। वही सोमवार को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बूरी तहर गिर पड़ी। फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ से नीचे पहुंच चुका है। लगभग 250 करोड़ के बजट पर बनी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मुश्किल से 150 करोड़ तक पहुंच पाएगी। जाहिर तौर पर यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है।

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1795 की कहानी पर आधारित  है जब अंग्रेज भारत में व्यापार करने आए लेकिन वो यहाँ पर हुकूमत करने लगे। और भारत में ही अपना डेरा जमा लिया था। इन फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया गया है जिसे करने के लिए अमिताभ बच्चन और आमिर खांन को बहुत ही महनत करनी पड़ी है. वही अमिताभ बच्चन ने बतया की ‘वास्तव में इन अनुक्रमों से गुजरने से पहले, विक्टर और आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि आपको थोड़ी प्रशिक्षण लेनी चाहिए।

ये भी पढ़े –

यहाँ निकली है सरकारी वैकेंसी