#MeToo को ले कर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :-  इस समय देश में #MeToo  अभियान   ने जहाँ भारत  की बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले चेहरे को सबके सामने उजागर किया और इस अभियान में  महिलाओं ने आगे आकर अपनी आपबीती से सभी को अवगत कराया और इसके साथ ही #MeToo   अभियान का असर अब कार्यस्थलों पर देखने को मिल रहा हैं|

वही ताज़ा खबर के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने #MeToo  पर चिंता जताते हुए कहा कि #MeToo  की वजह से कई फिल्मो का काम बंद हो गया हैं| उन्होंने कहा की “यह वह कीमत है जो एक इन्सान के बुरे काम के लिए हम सभी को चुकाना पड़ रहा हैं| किसी भी फिल्म पर लगे बैन को उस फिल्म के सभी स्टाफ को झेलना पड़ता हैं| जब किसी फिल्म की शूटिंग रूकती है तो यह किसी के हित में नहीं होती क्योंकि बहुत सारे लोग एक फिल्म से जुड़े होते हैं जिनका पैसा और वक्त उस फिल्म में लगा होता हैं यह एक बड़ा नुकसान है जिशे हम सभी को झेलना पड़ता हैं”|

#MeToo   अभियान के अधिकतर मामले बॉलीवुड से आ रहे हैं। वही अभिनेत्री चित्रांगदा को लगता है की #MeToo  अभियान   का कुछ लोग गलत इस्तमाल कर रहे है उन्होंने कहा की #MeToo   अभियान जारी रहना चहिये साथ ही मै यह भी चाहती हूँ की इस अभियान का गलत इस्तमाल न हो जैसा दहेज़ विरोधी कानून के साथ होता हैं| वही चित्रांगदा ने आगे कहा कि हमे इसे अभियान को ले कर संतुलन बनाए रखना होगा चाहे फिर ये कितना भी कठिन क्यों न हो|

इस बॉलीवुड में सब लोग जानते है की कौन कैसा है ऐसे में ये जरुरी है सही लोग गलत लोगो का साथ न दे और सही के लिए अपनी आवाज बुलंद करे ऐसे में आगे बढने के लिए सही रास्तातलाश करना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है जिस का हम सभी को एक साथ मिल कर सामना करने पड़ेगा| मै आशा करती हूँ की इस #MeToo   अभियान को ले कर बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक ऐसे स्तर पर ले जाये  जहा हम सभी के लिए काम करने के लिए उचित माहौल बन सके आप को बता दे कि चित्रांगदा बीते दिनों फिल्म “ बाजार” में नज़र आई थी वही वो फिल्म “सूरमा” के साथ फिल्म निर्माण में भी कदम रख चूकी हैं|

गौरतलब है कि कई महिला कलाकारों ने निर्माताओं, निर्देशकों और अभिनेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैl इस तहत कई दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों के नाम उजागर हुए हैं और उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है।

ये भी पढ़े-

कैटरीना ने खोला फिल्म ‘भारत’ का ये बड़ा राज