#MeToo ने छिना संस्कारी “बाबू जी” का सुकून….

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) :- हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर “बाबू जी”  पर लगे आरोप  ने सभी को हैरान कर  दिया है| यह आरोप एक समय की  टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने लगाया है जिस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती  लोगो को बताई जिसके बाद लोगो में जहाँ एक और हैरानी हैं दूसरी और बोलीवुड इस काले चहेरे को लोगो के सामने पेश किया है|

इसी बीच खबर आर ही है की मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने राइटर विंता नंदा की शिकायत के आधार पर आलोक नाथ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते  हुए मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमीश्नर ने कहा कि ओशिवारा पुलिस ने राइटर विंता नंदा की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बालीवुड के “संस्कारी बाबूजी की छवि आदर्शवान व्यक्ति की है। लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है।

अप को बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद, #MeToo अभियान के चलते अब तक कई बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में आलोकर नाथ के अलावा रजत कपूर, चेतन भगत, लाश खेर, विकास बहल जैसे कई लोगों के नाम हैं।