इस फल में हैं सेहत का खजाना….

Life Style

लाइफस्टाइल (जनमत) :-  यह तो  पूरे विश्व में मशहूर है  की एक सेब का  सेवन आपको  चिकत्सक के पास जाने से बचा सकता है.  . इसी कड़ी में हम आपको बता दे की फलो का सेवन जहाँ हमारे स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं वहीँ फलो में सेब का सेवन हमारी सेहत को दीर्घायु बनता है. वहीँ  आपको बता दे की सेब  में प्रचुर मात्र में फाइबर  होता है जिसके साथ ही  इसमें प्रोटीन, और विटामिन की संतुलित मात्रा होती है, लेकिन कैलोरी कम होती है। सेब के जूस में कई फायदे होते हैं। इनमें से एक यह भी है कि यह शरीर में कोलेस्टोल के स्तर को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़े-भारतीय खिलाडियों ने मैदान के बाहर भी चखा “जीत” का स्वाद…

वहीँ इस  फल का रस, छिलका, मुरब्बा, आइसक्रीम, जैम, जैली आदि रूपों में सेवन करना स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए लाभकारी माना जाता है। सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल बीमारियों से लडने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी हैल्दी रखता है।  सेब में फाइबर, जो शरीर में पानी बनाए रखने की बहुत अधिक क्षमता रखता है। इस प्रकार से सेब का सेवन हमारे शरीर की सभी प्रकार की ज़रूरतों को पूरा करने में सामर्थ्य रखता है. इस वजह से आज से ही सेब का सेवन शुरू कर दे.