आखोँ का ये काजल, यूँ ही नहीं करता “घायल”

Life Style

लाइफ स्टाइल(जनमत) : यदि किसी महिला की खूबसूरती को देखना हो तो सबसे पहले हमारा ध्यान उसकी आंखों पर ही जाता है। काजल लगाने से आखें बहुत ही खुबसूरत और बड़ी दिखती है, लेकिन काजल को अच्छी तरह से लगाना भी एक कला है| काजल का हर स्ट्रोक बहुत अहम होता है| हलाकि सिर्फ अच्छे तरीके से काजल लगा लेना ही काफ़ी नहीं है,काजल को इस तरह से लगाए कि वह फैले नहीं| अगर काजल फ़ैल जाये, तो आप का पूरा मेकअप बहुत ही खराब लगने लगता है| काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को टोनर से अच्छी तरीके से साफ़ कर ले|

जिससे आप की त्वचा पर मौजूद तेल साफ़ हो जायेगा, जिससे काजल के फैलने का डर नहीं होगा| वर्तमान में बहुत सी महिलायें पेंसिल वाले काजल का इस्तमाल करती हैं। यह आपकी आंखों के काजल को कलात्मक बनाने में बहुत उपयोगी है। काजल लगाने से पहले आखोँ के निचे थोडा पाउडर जरुर लगा ले| आप इसे ब्रश या स्पंज की मदत से भी लगा सकती है| एक बात का हमेशा ध्यान रखे की वाटरप्रूफ काजल का इस्तमाल करे| यह फैलता नहीं है और लंबे समय तक टिका रहता है| वैसे काजल फैलने की खास  वजह पसीना होता है| जिस तरह मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ़ करती है, वैसे ही काजल लगाने से पहले आप बर्फ का टुकड़ा कपडें में बाधकर पलकों पर कुछ देर के लिए रखे|

इससे काजल वैसे ही बना रहेगा, जैसे आपने लगाया था| आखोँ के बाहरी किनारे से शुरु करते हुए काजल को अंदर की तरफ से लगानेका प्रयास करे| इसके अलवा, ध्यान रखे कि अंदर के कोनो के आखिर तक काजल में थोड़ा स्पेस रखे| साथ ही इनर कोनो पर काजल की एक पतली रेखा खीचे| काले रंग का काजल आखोँ को बड़ा दिखता है| वही  अगर आप न्यूड काजल या लाइनर इस्तमाल करती है, तो आखें छोटी नज़र आएगी| इसलिए अपनी जरुरत के हिसाब से विभिन्न रंगों के काजल का इस्तमाल करे| आंखों की कई प्रकार की बीमारियां अक्सर देखने में आती है। काजल इन सभी से हमारा बचाव करता है।

न्यूड काजल का शेड छोटी आखोँ के लिए सही रहता है| काजल और लाइनर अपनी आखोँ की बनावट के अनुसार ही लगाये| बड़ी आखोँ पर जहा काजल अच्छा लगता है, वही छोटी आखोँ पर आईलाइनर अच्छा लगता है| काजल आपकी आंखों की रौशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन एक बात का ध्यान जरुर रखे की आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए आप सदैव घर बना काजल ही प्रयोग करें।