इस पेड़ के नीचे बैठने से नहीं होता शोक…

Life Style

लाइफस्टाइल(जनमत) : धरती पर जीवन की शुरुवात में ही कहीं न कहीं पौधों का योगदान रहा ही है. इसी लिए पौधों को हमारी सेहत का कवच बताया जाता है। पौधे हमारे जीवनशैली को सुगम बनाने में सहायक है. इसी के साथ ही बस इस जानकारी की जरूरत है कि कौन सा पेड और कौन सा पौधा हमें हेल्दी और निरोग बना सकता है। चुकी हमारे जीवन में हर प्रकार से पौधे कई प्रकार की बिमारियों में सहायक होते हैं.

वहीँ अगर देखा जाए तो इसी कड़ी में एक पेड़ है अशोक…जिसके बारे में कहा जाता है कि जिस पेड के नीचे बैठने से कोई शोक नहीं होता वह अशोक का पेड होता है। अशोक के दो ग्राम बीजों को पानी के साथ पीसकर दो चम्मच की मात्रा में पीने से पथरी के दर्द में आराम मिलता है। जानकारी के अनुसार तो आइये जानते हैं अशोक के कुछ चमत्कारी गुणों के बारे में जिनसे आप अपनी बीमारी में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।