खुबसूरत दिखने के ये है तरीके

Life Style

लाइफस्टाइल(जनमत).आईब्रो या भौंह सौंदर्य व व्यक्तित्व की परिचायक होती हैं। चेहरे की खूबसूरती में आंखें अपना अहम रोल रखती हैं। आप अपनी आईब्रो को घना बनाकर और इनको सही आकार देकर अपने चेहरे के आकर्षण को और बड़ा सकती है। बड़ी आंखें, आईब्रो और पलकें किसे पसंद नहीं होती।

अगर आप भी आईब्रो को प्राकृतिक रूप से घना बनाने के उपायों की तलाश कर रहें हैं तो यहां दिये उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

1-कैस्टर ऑयल- कैस्टर के तेल का इस्तेमाल करने से पलकें घनी और लंबी होती हैं। हल्के हाथों से इस तेल को अपनी आई ब्रो पर 5 मिनट के लिये मसाज कीजिये और छोड दीजिये। फिर आधे घंटे बाद फेसवाश और गर्म पानी से इसे धो लीजिये। इससे कोई जलन हो तो इसे ना यूज करें।

2– ग्रीन टी आधा कप ग्रीन टी बनाएं और उसमें चीनी ना डालें। इसे ठंडा होने दें  और रुई की मदद से इसे अपनी पलकों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने के बाद धो लें।

3-ऐलोवेरा-ऐलोवेरा आप के शारीर के लिए बहुत ही फायेदेमंद होता है इस की ताजी पत्तियों को छील कर उसके अंदर के गूदे को निकाल कर अपनी आई ब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से आई ब्रो की ग्रोथ बढने लगेगी।

4-नारियल तेल और नींबू-नारियल के तेल में निम्बू की स्लाइस मिलाकर पीस ले। फिर इसे रोज अपनी ब्रो पर लगाए जब तक आईब्रो घनी ना होजाये। इसे रात में सोने से पहले ही लगाएं क्योंकि इसको लगाने के बाद फिर 2 घंटे के लिये धूप में नहीं निकल सकती।

5-दूध-रात को सोने से पहले रूई को दूध में भिगो कर अपनी आइ ब्रो पर उसके आस पास की जगहों पर लगाएं। इससे दूध से मिले प्रोटीन और विटामिन से बालों की जडों को पोषण मिलेगा और वह फिर से ग्रो करने लगेंगी।

6- भौंहों का रंग गहरा न होने पर काजल लगाकर पोंछ दें। इस से भी आईब्रो को घना दिखाया जा सकता है।

ये भी पढ़े –

प्रदेश में गरीबो के लिए ‘योगी थाली’ की शुरुआत