नींद न आने की एक वजह ये भी

Life Style

लाइफ स्टाइल(जनमत): ऐसा अक्सर देखने को मिलता है की थकान और अनिंद्र एक आम बातहै लेकिन अगर आपकी नींद धीर धीरे कम होती जा रही है या फिर नींद की कमी हो रही है तो यह अच्छे लक्षण नहीं कहे जा सकता चुकी यह कही न कही एक बीमारी के लक्षण की ओरइशारा करता हैं| रात को नींद खुल जाए तो फिर दुबारासोने  में  मुश्किल होती हो।

न चाहते हुए भी सुबह बहुत जल्दी नींद खुल जाती हो और ये लगातार कुछ दिन , कुछ सप्ताह या लम्बे समय तक हो तो आप अनिद्रा रोग के शिकार हो सकते है। नींद न आना मेनोपाज के सामान्य लक्षण में से एक हैं| पर, एक नए अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं सर्जरी के कारण समय से पहले मेनोपाज की शिकार होती हैं, उन्हें नींद से जुड़ी पारेसानियो का सामना कई गुना जायदा करना पड़ता हैं|

शोधकर्ताओ के मुताबिक अगर किसी खास ऑपरेशन के कारण समय से पहले कोई महिला मेनोपाज की शिकार हो रही हैं तो यह जरुरी हो जाता हैं कि उनकी नींद को संतुलित करने की दिशा में ख़ास प्रयास किया जाए| ऐसा नहीं करने से वह थकान, मुड स्विंग आदि की जयादा शिकार होती है| शोधकर्ताओ ने एक शोध में कई महिलाओ का अध्ययन किया|