सूघने से तेज और बेहतर होती हैं आप की याददाश्त

Life Style

जनमत(लाइफ स्टाइल): अगर हमारी याददाश्त अच्छी नहीं है तो कोई बात नहीं| पर अब आप अपनी याददाश्त को और भी तेज और बेहतर बना सकते हैं| जब हम तनाव होते है तो अक्सर हमे गहरी सांस लेने की सलाह दी जाती हैं| तनाव का सामना करने में यह कितनी कारगर साबित होती हैं| इस विषय में तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, पर इस तकनीक का किसी और चीज से कनेसन जरुरी हैं|

वही वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आप अपनी पुरानी बाते भूल जाते हैं तो आपकी याद रखने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है| विभिन्न अध्ययनों के मुताबिक जब हम गहरी सांस लेते है और किसी चीज को सूघते है तो उस चीज से जुड़ी यादें हमारे दिमाग में जगह बनाने लगती हैं| स्वीडन के वैज्ञानिकों ने इस दिशा में हाल ही में एक प्रयोग किया हैं| एक अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने 35 आदमी और औरतों को अलग-अलग खुशबू को सूघने के लिए कहा और कुछ समय बाद यह बताने के लिए कहा गया कि वो किस चीज की खुशबू थी|

शोध में पाया गया कि नाक से सास लेने वाले लोगों की याददाश्त इस मामले में बेहतर होती हैं| याददाश्त बढ़ाने के लिए लोसी पद्धति या पैलेस ऑफ मेमोरी महत्वपूर्ण तकनीक है| याददाश्त की क्षमता को बढ़ाने वाले ये पुराने तरीके हैं| इसमें आप अपनी जानी पहचानी जगह – जैसे कि आपका ऑफिस,अप का घर  आदि में काल्पनिक यात्रा करते हैं और फिर जानकारियों को रखने के लिए घर के हर कोने का इस्तेमाल विजुअल इंडिकेटर के रूप में करते हैं|