अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश  का निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी| बुश 94 साल के थे वे काफ़ी टाइम से  बीमार चल रहे थे। वह अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। साल 1988 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वह संयुक्त राष्ट्र और चीन में अमेरिका के राजदूत रह चुके थे।

वह सीआईए के निदेशक भी थे। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके टाइम में ही खाड़ी का प्रथम युद्ध हुआ था। उस वक्त जब इराक ने कुवैत पर हमला किया था  उस वक्त जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में ही अमेरिका ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को रोका था। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।