इसरो जल्द लॉन्च करेगा 18 उपग्रह

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).पृथ्वी की क्रियाकलाप पर नज़र रखने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आने वाले छह माह के अन्दर18 उपग्रह शुभारंभ करेगा। इस से पहले रविवार को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ब्रिटेन के दो उपग्रह नोवासार और एस1-4 को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में इंस्टॉल किया था।

यह इसरो की कामर्शियल विंग एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भेजे गए हैं। इसरो के चेयरमैन ने बताया की हम आने वाले छह माह के अंदर हर दो सप्ताह में एक सेटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेंगे। जिससे 18 उपग्रह को कक्षा में पहुंचाया जाएगा। इसरो के सीनियर वैज्ञानिकों के अनुसार, छोड़े जाने वाले उपग्रह जीसैट-11, चंद्रयान-2 और जीएसएलवी-एम3-डी2 शामिल हैं।

सबसे पहले जीसैट-11 को छोड़ा जाएगा। यह एक मल्टी बीम संचार उपग्रह है। इसे फ्रेंच गुयाना से छोड़े जाने की संभावना है। इसके बाद चंद्रयान-2 को छोड़ा जाएगा। जीएसएलवी-एम3-डी2 पहला ऐसा उपग्रह होगा, जो अपने साथ संचार पेलोड ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़े –

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री’ ने बनाई मजबूत पकड़