जापान में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).गुरुवार को जापान में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। होकायिदो द्वीप में आए 6.7 तीव्रता वाले भूकंप में कई घर ढह गए हैं। भूकंप और भूस्खलन की वजह से दर्जनों लोग लापता हैं। राहत और बचाव कर्मी मलवे से लोगों को निकालने के काम में लगे हुए हैं। भूकंप से होक्काइदो द्वीप गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई है।

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। होक्काइदो इलाके में मेट्रो सर्विस भी प्रभावित हुई। भूकंप से होक्काइदो और न्यू चिटोस एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइदो के मुख्य शहर सप्पोरो से 68 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था।

जापान  के प्रधानमंत्री  ने बताया कि उनकी सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए कमांड सेंटर स्‍थापित कर लिया है। लोगों को बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। टोक्‍यो में केंद्र सरकार ने कहा कि राहत कार्य के लिए होक्‍काइदो गवर्नर के आग्रह पर सेल्‍फ डिफेंस फोर्स की ओर से  जवान भेजे जाएंगे।