तेल आयात को लेकर भारत से नाराज़ अमेरिका …

देश – विदेश

देश/विदेश – अमेरिका ने भारत समेत कई देशो को दी गयी ईरान से तेल खरीदने  की छूट पर रोक लगाने की घोषणा कर सकता है। वहीँ इसी के साथ ही इस बात का भी ऐलान किया जा सकता है कि इन देशों को या तो ईरान से तेल आयात खत्म करना होगा या फिर प्रतिबंधों का सामना करना होगा। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी इससे तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीँ जानकारी के अनुसार ट्रम्प प्रशासन पिछले साल के अंत में ईरानी तेल के कुछ आयातकों को दी गई प्रतिबंध छूट को समाप्त कर देगा।

वहीँ इस खबर के चलते कच्चे तेल में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। जिससे इसकी कीमत 74.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को बीते हफ्तों में ये साफ कह चुके हैं कि वह छूट को खत्म करना चाहते हैं। वहीं इस मामले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी काम कर रहे हैं। वहीँ इस फैसले से जहाँ कच्चे तेल के दाम में तेजी हो सकती है वहीँ भारत समेत कई देशो के लिए बड़ी समस्या भी पैदा हो सकती है.