देश की रक्षामंत्री अरुणाचल में मनाएँगी दीपावली …

देश – विदेश

इटानगर(जनमत) :- जहाँ एक ओर दीपावली के चलते देश दीपो की रोशिनी से जगमग है. वही  इस दीपावली देश की रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी दिबांग घाटी जिले में जवानों के साथ यह दिवाली मनाने के लिए पहुंचेंगी। वहीँ रक्षा मंत्रालय ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए लिखा है की – “  हमने जवानों के परिवारों के साथ दिवाली का जश्न मनाने की परंपरा जारी रखते हुए निर्मला सीतारमण इस साल अरुणाचल प्रदेश में दिवाली का जश्न मनाने का  फैसला किया है.

यह भी पढ़े –अयोध्या नगरी होगी रोशिनी से जगमग…

वहीँ जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके साथ पूर्वी सेना के कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे। उन्हें रक्षा तैयारियों और क्षेत्र में सेना द्वारा बुनियादी ढांचे में सुधार संबंध तैयारियों से  भी अवगत कराया जाएगा. जिससे रक्षा उपकरणों से जुडी तैयारियों की भी जानकारी मिल सकें.