मनोज तिवारी से होगा शीला दीक्षित का मुकाबला…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने दिल्ली की छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। वहीँ इसी के साथ ही गठबंधन को लेकर चल रही सभी चर्चाएँ समाप्त हो गयी. आपको बता दे कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उतारा गया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा। तिवारी आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दिलीप पांडे को मौका दिया है। 2014 में कांग्रेस ने इस सीट पर जय प्रकाश अग्रवाल को मौका दिया था। हालांकि, वे तीसरे स्थान पर रहे थे। शीला दीक्षित ने पहली बार 1984 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। यहां उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था। 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान वे यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि रही चुकी हैं।

 

वहीँ इसके बाद 1998 में वे नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 2013 तक इस पद पर रहीं। जेपी अग्रवाल को इस बार कपिल सिब्बल की जगह चांदनी चौक सीट से मौका दिया गया है, यहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से होगा। वहीं, नई दिल्ली सीट पर पार्टी ने एक बार फिर अजय माकन पर भरोसा जताया है। वहीँ अब इस सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला हैं क्यूंकि एक तरफ