मोदी के मंत्री पर यौन शोषण का आरोप…

देश – विदेश

न्यूज़ डेस्क (जनमत) :- चर्चा का केंद्र बने  “मी टू कैंपेन” जहाँ पूरी दुनिया में कौतुहल का विषय बना हुआ हैं. वहीँ  इसने ऐसे कई मामलो को भी उजागर किया जिसे लोग बिलकुल अनजान थे. वहीँ अभी तक यह बॉलीवुड तक ही  पंहुचा था लेकिन अब देश की राजनीती में भी इसका आगमन हो चूका हैं. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री एम् जे अकबर का नाम आया  है. जानकारी के अनुसार दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।    जिन्होंने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर शोषण का आरोप लगाया है.

वहीँ जानकारी  के अनुसार साल 2017 में एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।  अकबर ने होटल के एक कमरे में उनका इंटरव्यू लिया था। साथ ही उन्होंने शराब भी ऑफर की। जिसके बाद अकबर ने महिला पत्रकार को बिस्तर पर उनके पास बैठने को भी  कहा था ।   इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है की केवल एक दो हि नहीं ऐसी कई महिलाएं उनकी गलत हरकतों की भुक्तभोगी हैं।