आज है बॉलीवुड के “सिंघम” का जन्मदिन….

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्ति विशेष(जनमत) बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन (सिंघम) का  आज जन्मदिन है वो 2 अप्रैल को 49 वर्ष के हो गए। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था| इन का असली नाम विशाल वीरू देवगन था| अजय देवगन की शुरुआती पढ़ाई सिल्‍वर बीच हाईस्‍कूल जुहू, से हुई और इसके बाद उन्‍होंने मीठीबाई कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री ली है।  वही उनकी पत्नी बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री है जिन का नाम काजोल हैं। काजोल और अजय देवगन की प्रेमकहानी कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। इस प्रेम कहानी में कई   विलन  भी आए हैं।

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अद्भुत  जोड़ियों में से एक है। अभिनय के अलावा अजय देवगन निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहे हैं। अपनी अद्भुत अभिनय की वजह से अब तक अजय देवगन दो राष्ट्रीय पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर जीत चुके हैं। वर्ष 2016 में अजय देवगन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। नशीले आंखे और दमदार आवाज वाले अजय देवगन के कई यादगार फिल्में दी। इन दोनों की जोड़ी पहली बार 1995 में आई फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी।

इन दोनों में प्यार इसी फिल्म से पनपा था। इन दोनों ने 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से शादी कर ली। कॉमेडी हो या एक्शन फिल्में ने अजय ने कोई ऐसा जोन नहीं छोड़ा जिसमें उन्होंने हाथ ना आजमाया हो| वही फिल्म ‘दीवानगी’ में अजय देवगन ने जानदार भूमिका की थी। इस  फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए अजय देवगन ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था। अजय देवगन ने फिल्म ‘गोलमाल’ में जानदार कॉमेडी की थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को काफी हैरान कर दिया था। फिल्म सिंघम में अजय देवगन के क्लास एक्ट और शानदार एक्शन से फैंस काफी इंप्रेस हुए।

भगत सिंह से लेकर गोलमाल रिटर्न्स, दृश्यम से लेकर रेड, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों से उन्होंने बार बार खुद को साबित किया है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अजय देवगन लड़कियों के दिल पर भी राज किया करते थे। और यही वजह थी कि बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइनों के साथ उनके अफेयर की खबरें हमेशा ही बनी रहती थीं। इसमें करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी शामिल हैं फिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबाई’ में अजय देवगन का गैंगस्टर लुक लोगों को काफी पसंद आया। उनके हावभाव, चलने की स्टाईल से लेकर उनके डायलॉग डिलीवरी तक सब कुछ देखकर ऐसा लगता है जैसे वह इस किरदार को निभाने के लिए पैदा हुए थे।

बतौर लीड एक्टर अजय देवगन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी।  अजय देवगन ने कई ऐसी बड़ी फिल्में छोड़ दी जैसे “करण अर्जुन’, “डर’, “कुछ कुछ होता है”, “बाजीराव मस्तानी”, “पद्मावत” जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इनमें से ज्यादातर फिल्में फिर शाहरुख खान के हाथ लगी। और ना सिर्फ फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई बल्कि शाहरुख को कई अवार्ड्स से नवाजा भी गया। वही अपनी फिल्म “सन ऑफ़ सरदार ” का ट्रेलर प्रसारित करने पर, मानवाधिकार कार्यकर्ता नवकिरण सिंह ने उनके विरुद्ध मामला दायर किया और उनसे अपमानजनक दृश्यों और कथनों की कटौती करने के लिए कहा, जो गलत ढंग से सिखों को चित्रित करते थे।

मीडिया में काफी आलोचना के बाद अजय ने उनके द्वारा सुझाए गए परिवर्तनों का बदलाव किया। अजय देवगन की मुख्य फिल्मे है “संग्राम”, “विजयपथ”, “दिलवाले”, “सुहाग”, “नाज़ायज़”, “दिलजले” और इश्क जैसी सफल फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्‍होंने महेश भट्ट की बॉलीवुड-ड्रॉमा ज़ख्म में एक्टिंग किया और उन्हें फिल्म में उनके रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।फिल्‍मों में किये उनके अभिनय के लिये उन्हें अब तक कुल 32 पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 3 फिल्मफेयर अवार्ड, 1 जी सिने अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड्स और स्टारडस्ट अवार्ड शामिल हैं।

वही अभिनय  पुरस्कारों के अलावा, देवगन ने बॉलीवुड में अचीवमेंट के लिए राजीव गांधी अवार्ड्स, ईटीसी बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स में सबसे लाभदायक सेलिब्रिटी, जसरत अवार्ड, एनडीटीवी एक्टर ऑफ द ईयर और पद्मश्री अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार जीते हैं। हमारी ओर से इस चमकते हुए सितारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ !!!!!

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com