सपना ने पूरा किया “हिट” होने का “सपना”

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्ति विशेष (जनमत) : देश में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने अपनी चमक से कम ही समय में लोगो को अपनी मौजूदगी दर्ज कराई| इसी कड़ी में नाम आता है मशहूर डांसर सपना चौधरी जो की हरियाणा की एक बहुत सुंदर और सबसे मशहूर डांसर है। उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। वह अपनी  बेहतरीन डांसिंग स्टाइल और गानों के लिए पूरे हिंदुस्तान में मशहूर हैं| सपना चौधरी कलर्स चैनल के प्रसारित शो बिग बॉस के सीजन 11 की सहभागी भी रह चुकी हैं| वह निचले दबके से आती है और आजीविका के प्रबंधन के लिए मंच पर प्रदर्शन करती है।

सपना ने अभी जल्दी ही में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन इस कम समय में उन्होंने खुद को एक लोकप्रिय डांसर के रूप में स्थापित किया। सपना चोधरी को बचपन से ही गाने और डांस करने का बहुत उत्साह था| धीरे-धीरे यह जूनून में बदल गया जो आज परवार चढ़ चूका हैं| सपना चौधरी ने बचपन में स्कुल और पड़ोस में आयोजित किसी भी अवसर को नही छोड़ा जहां डांस गान का प्रोग्राम हुआ हो| वही सपना बॉलीवुड फिल्म ‘नानू की जानू’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में खास डांस नंबर कर चुकी हैं वही मिली जानकारी के अनुसार सपना अब वे दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट फिल्म से  बॉलीवुड में प्रवेश कर रही हैं| उनकी यह फिल्म दिसम्बर 2019 में रिलीज़ हो रही हैं|

सपना शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी| फिर धीरे-धीरे सपना चौधरी ने  स्टेज डांस करना प्रारंभ कर दिया| सपना चौधरी ने अपने बल-बूते पर बहुत ही कम आयु में एक बहुत ही अच्छी पहचान दुनिया में बना चुकी हैं| सपना चौधरी को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी अच्छी पहचान मिली| सपना चौधरी जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सपना चौधरी चाहे अपने गाने की वजह से हो या विवाद के कारण न्यूज़पेपर और टीवी की हैडलाइन में नजर आती हैं| एक शो के दौरान सपना चौधरी पर सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुचने के आरोप लगे थे|

इन आरोपों के बाद सपना पर 2 मामले भी दर्ज हुए थे| इन आरोपों से दुखी  होकर सपना ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी| सपना के जिंदगी में बहुत सारी मुसीबते आई पर वो उन्हें कमजोर करने की बजाय और मजबूत करती गईं| चाहे वो पिताजी की म्रत्यु के बाद परिवार का खर्चा उठाना हो या एक विवादित गाने के बाद सुसाइड की घटना हो| सपना अपने पहले गाने ‘सॉलिड बॉडी‘ के वजह से हरियाणा के अलावा अन्य नगरों में भी मशहूर हो गई। सपना चौधरी की रागिनी ही उनकी दुश्मन बन चुकी हैं| अभी हाल ही में सपना ने एक गाने पर परफॉर्म किया | जिसके बाद  सपना के विरुद्ध FIR पंजीकृत हो गयी| उन पर कई आरोप लगाए गये|

जिनमे दलित समाज को इस गाने से ठेस पहुची थी|वहीँ सपना चौधरी बहुत कम ही समय में जहाँ मशहूर हुई वहीँ इनके चाहेने वालों की कतार भी बढती चली गयी और आज तो हाल यह है की आज उनकी एक परफॉरमेंस के लिए जहाँ उपस्थित भीड़ बेकाबू हो जाती है वहीँ पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ता है| वहीँ अपनी मेहनत और लगन के चलते आज बालीवूड में जहाँ एक चमकता हुआ सितारा है वहीँ एक सक्सेसफुल पर्सनालिटी भी है|

ये भी पढ़े – अब #MeToo पर तनुश्री बनाएगी “फिल्म”…..