गठबंधन में जगह तलाशेगी राष्ट्रीय लोकदल …

राजनीति

लखनऊ (जनमत) :-अभी हाल ही में सपा-बसपा गठबंधन के बाद राष्ट्रीय लोकदल की गुंजाईश इस गठबंधन जहाँ कमजोर होती नज़र आ रही है, वही हो सकता है की कुछ सीटो से संतोष कर सकती है.  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन की गांठ खुल सकती है। मायावती और अखिलेश यादव की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था।

यह भी पढ़े- नाबालिग युवती से गैंगरेप की वारदात…

इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था। हालाँकि एक
सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा। सपा-बसपा ने दो सीट अन्य दलों के लिए भी छोड़ी हैं.वहीँ इस बात की भी संभावना है की  सपा अपने कोटे की एक से दो सीट रालोद को भी दे सकती है। वहीँ रालोद

पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जता रही है।  हालाँकि की इस बैठक से कोई न कोई हल ज़रूर निकलेगा.