“साईकल” ने छोड़ा “हाथ” का साथ ….

राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को  महागठबंधन के दलों का झटका लगने लगा है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है।सपा  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  बताया की मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने काफी इंजतार कराया है। हम मध्य प्रदेश में अकेले या फिर गोंडवाना पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े- पीएम मोदी करेंगे अजमेर का दौरा…

सपा प्रमुख ने राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित कराया था। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने  बताया कि हम मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे लेकिन  कांग्रेस ने अभी तक कोई पहल नहीं की है… जिसके बाद यह फैलसा हुआ है की  मध्य प्रदेश में हम अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम वहां पर कांग्रेस के साथ मैदान में नहीं उतरेंगे। हम बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं।  अब हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर किसी  भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी।  हमारी पार्टी  मध्य प्रदेश में बीएसपी से गठबंधन की संभावनाओं पर बातचीत ज़रूर करेंगे।