डीसीएम ने नौनिहालों को दिया ईमानदारी का संदेश..

UP Special News

लखनऊ(जनमत): उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ के पोश इलाके  गोमती नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय और ऐशबाग कोचिंग डिपो में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर एक कार्यक्रम हुआ| केन्द्रीय विद्यालय में पूर्वोत्तर रेलवे के डीसीएम देवानंद यादव ने छात्रो को भ्रष्टाचार उन्मूलन का पाठ पढाया गया|

उन्होंने बच्चो को इस उदेश्य को पूरा करने में जन भागीदारी के महत्व को भी समझाया| दूसरी ओर यायावर संस्था ने ‘भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती की| एनईआर के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीएम ने भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन भागीदारी पर जोर दिया| यायावर संस्था द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, गोमतीनगर लखनऊ में षीर्षक ’’भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री देवानन्द यादव ने ’भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन भागीदारी’’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार दूर करने के लिये पारदर्शी, सुदृढ़ प्रणाली तथा प्रक्रियाएं सुनिश्चित करनी होगी। ऐसी प्रणाली जो लोकप्रशासन में हर स्तर पर उचित दायित्व प्रदान करे। हमें सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता तथा ईमानदारी को बढ़ावा देने का काम करते रहना चाहिए। केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में इन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उददेश्य सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये प्रोत्साहित किया जाना है।

आपको बता दे की अभी कुछ माह पहले ही लखनऊ डिवीज़न के मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवानंद यादव ने गोंडा स्टेशन पर पानी का अवैध धंधा का पोल खोला था और वही जाच टीम के  द्वारा कई बोतल अवैध पानी बरामद किया था| जिस पर उन्होंने सम्बंधित ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए जुर्माना ठोका है|

ये भी पढ़े-

BHEL में निकली वैकेंसी