Janmat News

नशीला पदार्थ पिलाकर साध्वी के साथ किया दुष्कर्म …

CRIME मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

भोपाल (जनमत) :- मध्यप्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है . जानकारी के अनुसार यहाँ पर एक साध्वी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसे गोली मरने की धमकी भी दी जा रही है. हालाँकि साध्वी ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है. हालाँकि इस वारदात के बारे में जानकारी मिल रही है की  साध्वी की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर  उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में इस बात खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी  दी गयी है.

वहीँ इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की साध्वी अपने आश्रम में शिष्यों के साथ रहती हैं। दो साल पहले कथावाचन के दौरान उनकी पहचान जयपाल से हुई। जयपाल उन्हें दीदी कहकर बुलाता था। 22 जुलाई को वह उनके आश्रम आया और चाय पीने की इच्छा जाहिर की। चाय मिलने के बाद जयपाल ने बिस्किट मांगे। जिसके बाद वह उन्हें लाने ले जाने का काम करने लगा और चाय में नशीला पदार्थ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया., हालाँकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.