इस प्रदेश के मंत्रीमंडल में हुआ बदलाव

क्षेत्रीय समाचार राजनीति

पणजी(जनमत).लोकसभा चुनाव को लेकर जहाँ सरगर्मियों का दौर ज़ारी है और भाजपा से मुकाबला करने के लिए  महागठबंधन अपनी बुनियाद को भरने में जुटा हुआ है .वहीँ  पर्रीकर ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट में शामिल दो मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर को मंत्रिमंडल से तुरंत पद से हटा दिया गया है।

ये दोनों मंत्री काफी समय से बीमार चल रहे थे। दोनों मंत्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये दोनों भाजपा के कोटे से मंत्री थे। फ्रांसिस डिसूजा के पास शहरी विकास मंत्रालय की दायित्व था वो इस समय अमेरिका में अपना उपचार करा रहे हैं। पांडुरंग मडकईकर भी बीमार चल रहे हैं और मुंबई में अपना उपचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े –

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को मिली 3 वर्ष की सजा