अपने भाई राहुल गाँधी संग लखनऊ पहुँची प्रियंका गांधी वाड्रा

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत) आज सोमवार को चार दिन के दौरे पर पहली बार लखनऊ आ रही उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा| अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करेंगी। लखनऊ आने के बाद प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी।

शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।