अब नहीं रहेगी कोई झिझक… मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा उनका हक ..

UP Special News

कानपुर (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के कानपूर नगर में देश की पहली शरई कोर्ट खुल गयी है . मुस्लिम महिलाओं के हक की आवाज आखिर बुलंद होती जा रही है इसी कड़ी में तीन मुस्लिम महिलाओं के लिए देश का पहला ‘शरई कोर्ट’  आखिर कार खुल ही गया है. यह शरई कोर्ट उत्त प्रदेश के कानपूर में खोला गया है और सबसे बड़ी बात यह है की शहर की महिला काजी बनने का जमकर विरोध झेलने वाली दो मुस्लिम महिलाओं ने ‘शरई कोर्ट’ खोला है।

यह भी  पढ़े-बच्चो के साथ हो रहा दुराचार…यह कैसी योगी सरकार- मायावती

वहीँ इस कोर्ट को महिला दारू-उल-कजा के नाम से जाना जाएगा। इस अदालत में अभी तक केवल दो महिलाएं ही  मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने का काम करेंगी. तलाक और हलाला जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए भी यह शरई कोर्ट फैसला देगी. अभी कुछ दिन पहले ही इन दोनों के शहर काजी बनने पर मुस्लिम पुरूषों ने जमकर विरोध किया था। अब एक बार फिर दोनों महिलाओं ने ऑल इण्डिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड और सुन्नी उलमा काउंसिल से महिला शरई अदालत खोलने की अनुमति मिल गयी हैं. आने वाले दिनों में शरई कानून के तहत अन्य महिलाओं को न्याय ज़रूर मिलेगा.