और…पुल से लड़की ने लगा दी छलांग…

UP Special News

उत्तर प्रदेश – जनपद – कानपुर :- आज के युवा जान की बाज़ी लगाने से भी नहीं हिचकते…… ऐसा ही चौका देने वाला विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार यह विडियो उत्तर प्रदेश के कानपूर जिले का है.  जिसमे एक पुल से अचानक एक लड़की देखते ही देखते छलांग लगा देती है. हालाँकि इस दौरान वहां मौजूद लोगो ने लडकी का वीडियो  बना लिया। बताया जा रहा है कि फ्रेंडशिप डे के दिन लड़की का अपने प्रेमी के साथ कहीं घुमने जाना  विचार था.  लेकिन लड़का किसी और लड़की के साथ चला गया। इसी बात से लड़की नाराज हो गई और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित गोविन्दपुरी के पुल से छलांग लगा दी।वहीँ मौके पर मौजूद लोगो ने लड़की को तत्काल करीब के ही प्राइवेट नर्सिंग होम  में भर्ती कराया जहाँ से हैलट हॉस्पिटल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े- मंदिर-मंदिर भक्तो की पुकार….शिव जी करेंगे बेडा पार….

बताया जा रहा है की लडकी अपने प्रेमी के साथ घूमने जाने  वाली थी  लेकिन लडकी की मां ने उसे घूमने जाने से मना कर दिया। जब छात्रा समय पर नहीं पहुंची तो उसका प्रेमी किसी और के साथ  चला गया। जिसके बाद लडकी ने उसे फोन करके गोविन्दपुरी पुल पर मिलने के लिए बुलाया। लेकिन लडके ने जवाब नहीं दिया और  दोनों के बीच झगडा हो गया। जिससे नाराज लड़की पुल की बाउंड्री पर चढ़ी और देखते ही देखते पुल से  छलांग लगा दी।