कांग्रेस के अच्छे “दिनों” के लिए प्रियंका ने की “रात” तक बैठकें….

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने के लिए और कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने  पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई और अपने लक्ष्य के प्रति कार्यकर्ताओं को आश्वस्त भी किया. वहीँ उनकी लगन का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है की जिस तरह से उनका आगाज हुआ हुआ है, वो कहीं न कहीं शानदार ही कहा जाएगा. वहीँ कार्यकर्ताओं से  कहा की हमें सबसे ज्यादा ध्यान युवाओं और महिलाओं पर देने की जरूरत है।

वहीँ इस दौरान प्रियंका ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय भी दिया। उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर क्षेत्र की बैठकें रात करीब 10:30 बजे तक समाप्त हो चुकी थीं। उसके बाद बाराबंकी, कौशाम्बी, फूलपुर और इलाहाबाद क्षेत्र के लोगों को एक-एक करके बुलाना शुरू किया। वहीँ प्रियंका की बैठकें करीब रात एक बजे तक चली और इस बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में जाने और लोगो की समस्याओं  को समझने के साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगो को अवगत करने के लिए भी जोर देने की बात कही गयी है.