कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोक दल….

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता  का आयोजन किया.वहीँ इस मौके पर आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष ने  योगी सरकार पर जमकर हमल बोला और बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   को  हठधर्मिता छोडकर प्रदेश के नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था और  स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए, जिससे सीएम के कार्यकाल का प्रारूप बदलता नजर आये। मुख्यमंत्री  अब तक केवल हिन्दू-मुसलमान … मन्दिर-मस्जिद, शमषान-कब्रिस्तान करके अलगाववाद का परिचय ही दे रहें हैं.

यह भी पढ़े – लखनऊ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम.. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम …

जबकि उनका सबका साथ सबका विकास करने का नारा है।  इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हम आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन करेंगे और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव  लड़ेंगे  वहीँ  बाकी के राज्यों में हम कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगे.