कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को बताया माँ दुर्गा का रूप

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत) आज पहली बार कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की राजधानी लखनऊ पहुँची हैं। अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करेंगी। प्रियंका के लखनऊ आगमन से पहले पूरा लखनऊ बैनर और पोस्टर्स से भर गया है।

ऐसे ही एक पोस्टर में प्रियंका को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बैनर्स और पोस्टर के माध्यम से झलका हैं। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा। लखनऊ आने के बाद प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी।

ये भी पढ़े-अपने भाई राहुल गाँधी संग लखनऊ पहुँची प्रियंका गांधी वाड्रा