कैबिनेट में लगी मोहर अवैध कब्जे खाली कराये जाएंगे

UP Special News

लखनऊ(जनमत). मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नौ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में कैबिनेट ने राज्य सम्पत्ति विभाग के मकानों में अवैध ढंग से काबिज राजनीतिक दलों और एनजीओ से खाली करवाए जाने का फैसला किया।

ये हैं वो अहम प्रस्ताव जो पास हुए:

उत्तर प्रदेश भू ग्रधि नियमावली 2018 बनाने का प्रस्ताव पास.,राज्य संपत्ति विभाग की सम्पतियों पर अवैध कब्जे खाली कराये जाएंगे, विधायको के यात्रा नियमवाली में संसोधन का प्रस्ताव पास, उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्यों द्वारा हवाई यात्रा की सुविधा नियमावली 1988 में संसोधन का प्रस्ताव हुआ पास, बाकी एयरलाइंस की तरह इंडियन एयरलाइंस से भी अब यात्रा करने पर हो सकेगा भुगतान, विधायकों को 4 लाख 25 हज़ार सालाना यात्रा भुगतान किया जाता है,उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में स्थित निष्प्रयोज्य स्पेनिश भवन लैब के ध्वस्तीकरण के अनुमोदन को मंजूरी

ये भी पढ़े –

परिवहन विभाग की नई शुरुवात…. गाड़ी के कागज़ों से मिलेगी निज़ात….