घर से बेघर हुई महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास…

UP Special News

 

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की  राजधानी लखनऊ मे डूडा अधिकारियों की मिलीभगत के चलते लखनऊ में 24 परिवारों को घर से बेघर होना पड़ा  ताज़ा मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के हैबतमऊ मवैया  का है . जहाँ आवास विकास और  डूडा द्वारा मकान खाली कराए जाने को लेकर महिलाओं ने गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मिट्टी का तेल डाल कर आत्मादाह का प्रयास किया …. वहीँ महिला का आरोप है  कि परियोजना अधिकारी और डीएम लखनऊ के द्वारा उसका मकान खाली करवाया गया ….. महिला ने बताया कि कई परिवारों को गरीबी रेखा के नीचे की योजना में मकान उपलब्ध कराए गए थे जिसमें  महिला से ₹90000 रुपयें लिए गए थे  ….

यश भी पढ़े – http://कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना…. पीएम अपनी चुप्पी तोड़े…

वहीँ महिला ने परियोजना अधिकारी पर रिश्वत लेकर मकान के दस्तावेज दिए …जिन पर उनके ही हस्ताक्षर थे, लेकिन अब उनका कहना है कि यह दस्तावेज फर्जी हैं, जबकि एक दूसरी महिला का आरोप है कि उसने पैसे का भुगतान चेक द्वारा किया है महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पीड़ित महिलाओ की माने तो प्रशासन ने उनसे पैसे लेकर मकान दियें और अब उनके घर जबरन खाली करवा रही है…. इतना ही नहीं प्रशासन ने  पुलिस वालो से मिलकर  उन्हें जबजस्ती घर से निकल दिया है और उनका सामान भी पुलिस ने थाने मे ही रख लिया है |