देश को जातिवाद व सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है- अखिलेश

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है. यह कहना है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुख्या अखिलेश यादव का, जिन्होंने कहा की भाजपा के राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था बिलकुल ध्वस्त हो चुकी है. केंद्र सरकार दलितों के खिलाफ काम कर रही है, केंद्र सरकार दलितों की हितैषी कतई नहीं है।

यह भी पढ़े-परीक्षार्थियों ने शिक्षक भर्ती निरस्त करने की मांग की…

वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है की अब देश को जातिवाद व सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है। इटावा में सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा को इटावा से नई दिल्ली रवाना करने के बाद अखिलेश ने यह बात कही।
भाजपा को अब किसी भी कीमत पर सत्ता में आने से रोकना है। भाजपा अगर फिर सत्ता में आ गई तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।