प्रदेश में कुछ दिनों में हो सकती है जमकर बारिश….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :  जहाँ एक और देश के कई इलाको में बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन गएँ  हैं. वहीँ दूसरी और प्रदेश में कई जिलो में सूखे के आसार दिख रहें थे. हालाँकि यह कहीं न कहीं प्रदेशवासियों के लिए भी  रहात भरी खबर हैं की मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है और मौसम में बदलाव आ सकता है.

यह भी पढ़े-पाकिस्तान पहुंचते ही गिरफ्तार हो जायेंगे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री…

वहीँ मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। बदली की वजह से गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाँकि मौसम में बदलाव के आसार है.