प्रियंका गांधी पर अभद्र टिपण्णी को लेकर प्राथमिकी दर्ज..

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणी को लेकर  कांग्रेस  पार्टी के महिला विंग ने आईजी एस के भगत से मिलकर  ज्ञापन सौंपा है. वहीँ इसी के साथ ही अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किये जाने की मांग भी की गयी है. कांग्रेस का आरोप है की  इस ‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’ चलाने के लिए BJP जिम्मेदार है.

इस मामले में आईजी ने ज्ञापन लेकर साइबर सेल को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई   करने का आश्वासन दिया है वही महिला कांग्रेस की  जनरल सेक्रेट्री ने बताया  कि आज पूरे देश में  जिस तरीके से प्रियंका गांधी पर बराबर टिप्पणी की जा रही है इसके चलते सभी राज्यों की राजधानियों में प्राथमिकी दर्ज  कराई जाएगी.