भाजपा नेता की दिनदिहाड़े हत्या…

CRIME UP Special News

कुशीनगर (जनमत) :- योगी सरकार में कानून व्यवस्था की हालत ऐसी हो गई है कि अब भाजपा  नेता भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के रहेने वाले वकील सिंह भाजपा के रामकोला देहात मंडल के महामंत्री थे। कुछ दिनों से इनके घर की जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर  भाजपा नेता ने न्यायालय में मुकदमा  भी  कर रखा था। इसी बीच अचानक विपक्षियों ने विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराना शुरू कर दिया  जिसकी सूचना वकील सिंह ने पुलिस को दी.

यह भी पढ़े- बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार…

वहीँ  मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी लेकिन पुलिस के जाने के बाद विपक्षियों ने विवादित ज़मीन पर कब्ज़ा बनाये रखने की कोशिश की…  जिसका वकील सिंह ने विरोध किया जिसके बाद दबंगों ने भाजपा नेता को बांस और लोहे की रॉड से  पीटना शुरू कर दिया. वहीँ आनन फानन में घायल भाजपा नेता को स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीँ इस  मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। मारपीट में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है…।