भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है – अखिलेश

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है.  सपा प्रमुख के अनुसार  भाजपा  समाज को बांटने का काम कर रही है. भाजपा का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बरबाद करने का  है.  भाजपा संकीर्णता को बढ़ावा देकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार भाजपा की जनविरोधी और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली नीतियों को रोकने के लिए नौजवानों को बड़ी भूमिका निभानी होगी।  सपा प्रमुख ने प्रदेशभर से आए लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों   और  कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने  भाजपा पर लोकतंत्र को  धोखा देना  के साथ ही वादाखिलाफी  और भ्रष्टाचार  का आरोप लगाया है .